Advertisement

धरती जैसे सात ग्रह पाए गए

खगोल विज्ञानियों ने गुरुवार को कहा कि पहली बार धरती के आकार जैसे सात नए ग्रहों की खोज की गई है जहां जीवन की संभावना है। ये ग्रह 39 प्रकाश वर्ष दूर एक तारे की परिक्रमा कर रहे हैं।
धरती जैसे सात ग्रह पाए गए

विज्ञान पत्रिका नेचर में बेल्जियम स्थित लिएजे यूनिवर्सिटी के अग्रणी अनुसंधानकर्ता माइकल गिलोन के हवाले से कहा गया, वहां कुछ तरल पानी हो सकता है और जीवन हो सकता है।

खगोल विज्ञानी पहले भी सात अन्य ग्रहों की खोज कर चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब धरती के आकार जैसे इतने सारे ग्रह मिले हैं। वे सभी सही दूरी पर परिक्रमा करते हैं और संभवत: उनकी सतह पर कहीं न कहीं तरल पानी है।

नासा के खगोल वैज्ञानिकों ने पहली बार धरती के आकार जैसे सात नए ऐसे ग्रहों की खोज की है, जहां जीवन की संभावना है। ये ग्रह 39 प्रकाश वर्ष दूर एक तारे की परिक्रमा कर रहे हैं। खगोल विज्ञानी पहले भी सात अन्य ग्रहों की खोज कर चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब धरती के आकार जैसे इतने सारे ग्रह मिले हैं।

इस खोज का जश्न मनाने के लिए गूगल ने एक ख़ास डूडल बनाया है। नए ग्रहों पर ये डूडल आर्टिस्ट नेट स्वाइनहार्ट ने तैयार किया है। व़ैज्ञानिकों के अनुसार इनमें से तीन ग्रह एक स्‍टार के इर्द-गिर्द हैं। इससे यह संभावनाएं की जा रही हैं कि यहां पानी हो सकता है और इस वजह से जीवन की कल्‍पना संभव है। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement