Advertisement

शब्द की लोकप्रियता हर 14 साल पर बढ़ती-घटती है: अध्ययन

किसी भी शब्द की लोकप्रियता 14 साल अवधि में बढ़ती और घटती है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। शोधकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय तक जीवित रहने वाले कुछ लोगों ने पाया कि कुछ शब्द बहुत लोकप्रिय होते थे, लेकिन कुछ समय के बाद उनकी लोकप्रियता खत्म हो गई।
शब्द की लोकप्रियता हर 14 साल पर बढ़ती-घटती है: अध्ययन

मिसाल के तौर पर अंग्रेजी भाषा के शब्द रैड या बूगी कभी अस्तित्व में आए थे, लेकिन फिर उनको कभी नहीं सुना गया।शोधकर्ताओं के अनुसार जातिवाचक संंज्ञा की लोकप्रितया बढ़ती और घटती रहती है।

शोधकर्ता अभी यह समझ नहीं पाए हैं कि शब्दों की लोकप्रियता बढ़ने और घटने का सिलसिला 14 साल की अवधि में दोहराया जाता है या नहीं। ब्रिटेन के मैनचेस्टर विश्वविद्यालय और अर्जेंटीना की राष्‍ट्रीय वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान परिषद के शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन को अंजाम दिया है। भाषा एजेंसी 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad