Advertisement

आभासी दुनिया से बढ़ता है कम्पटीशन, कर्मचारी करते हैं अच्छा प्रदर्शन

एक नए सर्वे के अनुसार कंप्यूटर के दौर में आभासी दुनिया से पैदा हाने वाली प्रतिस्पर्धा किसी व्यक्ति के काम करने के प्रयास को बढ़ावा देते हैं। सर्वे में कहा गया है कि आभासी दुनिया से कोई व्यक्ति उतना ही प्रभावित होता है जितना वह निजी जीवन में अपने दोस्त या सहकर्मी के काम की सफलता से होता है।
आभासी दुनिया से बढ़ता है कम्पटीशन, कर्मचारी करते हैं अच्छा प्रदर्शन

 सहकर्मियों और साथियों का दबाव एक सिद्ध सामाजिक प्रेरणा है और यह साबित भी हो चुका है।  न्यूयॅार्क यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने मनुष्य की इस विशेषता की जांच की है। उन्होंने इस विषय पर शोध किया है कि मनुष्य अपने साथियों से प्रतिस्पर्धा करने के मामले में कितना संवेदनशील होता है।  शोधकर्ताओं ने गणितीय मॅाडल पर यह शोध किया है। उन्होंने शोध के लिए अलग-अलग समुह बनाए और उनमें काम बांटे। काम के परिणाम से यह साबित हुआ कि आभासी दुनिया का दबाव लोगों के व्यवहार को प्रभावित करता है। सबसे ज्यादा काम उस समूह ने किया था जिसने आभासी दुनिया पर देखा था कि दूसरा समूह उनसे काम के मामले में आगे निकल गया है। न्यूयॅार्क यूनिवर्सिटी के प्राफेसर मौरिजियो पोरफिरी के मुताबिक, सामाजिक तुलना लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है और यही बात आभासी दुनिया में भी होती है।

एजेंसी

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad