Advertisement

भाजपा की दूसरी सूची जारी राजनाथ के बेटे को मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे का भी नाम है। रविवार को भाजपा ने 155 उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
भाजपा की दूसरी सूची जारी राजनाथ के बेटे को मिला टिकट

उत्‍तर प्रदेश में भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद कई उम्‍मीदवारों को लेकर भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। इस वजह से दूसरी सूची में भी देरी हुई। हालाांकि इस सूची में भी कई एेसे नाम हैं जो चौकाने वाले है। इस सूची में राजनाथ सिंह के बेटे को नोएडा सीट से उम्‍मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से सुनील शर्मा को उम्‍मीदवार बनाया गया है। पंकज सिंह का नाम साहिबाबाद सीट से भी चल रहा था। इस सीट के लिए प्रख्‍यात भाेेजपुरी मालिनी अवस्‍थी का भी नाम चल रहा था।

भाजपा की दूसरी सूची में भी पार्टी से बाहर के उम्‍मीदवारों का नाम है। कांग्रेस की नेता रही रीता बहुगुणा, बसपा के नेता ब्रजेश पाठक को भी पार्टी ने अपनी सूची में जगह दी है। इसके अलावा इलाहाबाद दक्षिण से नंद कुमार नंदी, अमेठी से गरिमा सिंह को पार्टी ने उम्‍मीदवार बनाया है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad