Advertisement

मणिपुर में विधानसभा की 22 सीटों पर आखिरी चरण का मतदान शुरू

मणिपुर में विधानसभा की 22 सीटों के लिए आखिरी चरण का मतदान आज सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो चुका है। इसमें मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह के विधानसभा क्षेत्र थौबल पर सबकी नजर रहेगी जहां उन्हें मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला चुनौती दे रही हैं।
मणिपुर में विधानसभा की 22 सीटों पर आखिरी चरण का मतदान शुरू

राज्य में कुल 19,02,562 मतदाता हैं जिनमें 9,28,573 पुरूष और 9,73,989 महिलाएं शामिल हैं। इनमें करीब 45,642 लोग पहली बार अपने मत अधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

अंतिम चरण का मतदान 22 सीटों पर हो रहा जो घाटी के जिले थौबल और पहाड़ी जिलों उखरल, चंदेल, तामंगलोंग और सेनापति के तहत आती हैं। इनपर 98 उम्मीदवारों की किस्मत आज दांव पर लगी है।

60 सदस्यीय विधानसभा के दूसरे और आखिरी चरण के मतदान के लिए कुल ।,151 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

चुनाव आयोग ने मतदान को मुक्त और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में विस्तार किया है और केंद्रीय सुरक्षा बलों की 280 कंपनियों को यहां तैनात किया है। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad