Advertisement

पंजाब सरकार अब सोशल मीडिया पर

पंजाब सरकार ने सोशल मीडिया द्वारा राज्यों के लोगों से जुड़ने का फैसला किया है। इसके पीछे कारण है कि प्रदेश की जनता तक सरकार की योजनाएं पहुंचाई जा सकें और आम लोगों से सीधे बातचीत की जा सके। सरकार फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और वर्डप्रेस जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी बात रखेगी और जनता से मुखातिब होगी।
पंजाब सरकार अब सोशल मीडिया पर

 

देश भर में विभिन्न राज्य सरकारें और खासकर केंद्रीय सरकार सोशल मीडिया का खूब प्रयोग कर रही है। राज्य सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि राज्य का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग एक मजबूत ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए योजना बना रहा है। विभाग ने सरकार के लिए सोशल मीडिया में उतरने संबंधी एक विस्तृत योजना बनानी शुरू कर दी है। हालांकि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री और बादल परिवार की बहू हरसिमरत कौन बादल पहले से सोशल मीडिया पर हैं और काफी सक्रिय भी रहते हैं। 

 

आने वाले वर्षों में पंजाब में विधानसभा चुनाव भी हैं। पंजाब सरकार सोशल मीडिया के जरिये सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों को राज्य की सीमाओं के बाहर भी प्रचार करेगी। इसके अलावा एनआरआई से भी संवाद कायम किया जाएगा। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement