Advertisement

हड़ताल से घाटी में जनजीवन प्रभावित

पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थियों (डब्ल्यूपीआर) को पहचान प्रमाण पत्र जारी किए जाने के विरोध में अलगाववादियों द्वारा आयोजित हड़ताल के कारण कश्मीर घाटी के सामान्य कामकाज पर प्रभाव पड़ रहा है। यहां जनजीवन अस्त व्यस्त है।
हड़ताल से घाटी में जनजीवन प्रभावित

हड़ताल के दौरान श्रीनगर में अधिकतर दुकानें, पेट्रोल पंप और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। वहीं सड़कों पर सार्वजनिक वाहन भी कम उतरे। शहर में सड़क के किनारे दुकान लगाने वालों की संख्या भी बहुत कम रही। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है, और बैरिकेड भी लगाये गए हैं।

हिज्बुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद जारी आंदोलन में ढील देते हुए अलगाववादी पहले ही हर शुक्रवार और शनिवार को बंद का आह्वान कर चुके हैं। घाटी में पांच माह से अधिक समय तक अशांति रही है। इस दौरान 86 लोगों की मौत हुई और 5000 सुरक्षाकर्मियों समेत हजारों अन्य घायल हुए। हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों गुटों और जेकेएलएफ समेत अन्य अलगाववादी संगठनों ने कल डब्ल्यूपीआर के मुद्दे पर शुक्रवार और शनिवार को संपूर्ण बंदी का आह्वान किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि डब्ल्यूपीआर को पहचान पत्र जारी करने का लक्ष्य जम्मू-कश्मीर की जनसांख्यिकी को बदलना है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad