Advertisement

सपा-कांग्रेस की सरकार है जानलेवा : अनंत कुमार

केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने आज सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों ही उत्तर प्रदेश जनता के लिए जानलेवा है जबकि भाजपा की सरकार जान बचाने वाली है।
सपा-कांग्रेस की सरकार है जानलेवा : अनंत कुमार

अनंत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव की तरह ही इस बार के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की लहर चल रही है। प्रदेश को गुन्डाराज से बचाने के लिए सपा से मुक्त कर भाजपा को लाना पड़ेगा। भाजपा प्रदेश से अपराधियों का खात्मा कर भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने का काम करेगी।

केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं तभी राज्य का विकास हो पाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी की अगुवाई में भाजपा प्रदेश को अपराधियों से मुक्त कर एक विश्वसनीय, सुरक्षित और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का काम करेगी।

कुमार ने राहुल गांधी पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि शीला दीक्षित राहुल को अभी तक परिपक्व नहीं मानती। जब राहुल 45 साल में परिपक्व न हो सके तो अब कब होंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और ओडिशा के नगर निकाय के चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट है कि नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की लहर चल रही है।

केन्द्रीय मंत्री ने अखिलेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा केंद्र सरकार की विकास योजनाओं में बाधा उत्पन्न कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी का प्रथम ध्येय किसान बचाओ, जमीन बचाओ है, न कि कांग्रेस की तरह किसानों की सब्सिडी घटाना है। भाजपा किसानों को तीन महीने की क्रेडिट पर यूरिया और उर्वरक उपलब्ध करा रही है।भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement