Advertisement

मनोज तिवारी ने 15 सदस्यीय कोर समिति के गठन की घोषणा की

दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने आज पार्टी की 15 सदस्यीय कोर समिति के गठन की घोषणा की। इस समिति के सदस्यों में दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी से सिर्फ तिवारी और संगठन सचिव सिद्धार्थन शामिल हैं।
मनोज तिवारी ने 15 सदस्यीय कोर समिति के गठन की घोषणा की

मनोज तिवारी ने कहा, कोर समिति में शामिल वरिष्ठ नेता पूरे समन्वय के साथ पार्टी के मामलों पर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व की मंजूरी के साथ इस समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अनिवार्य नहीं है कि इसके सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी होने चाहिये।

समिति में दो केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन और विजय गोयल तथा दिल्ली से सात पार्टी सांसद शामिल हैं। दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू, सह प्रभारी तरण चुघ, राष्टीय महासचिव अनिल जैन और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता इसके सदस्य हैं। पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और पवन शर्मा भी समिति में शामिल हैं। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad