Advertisement

त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री, 18 को शपथ लेंगे

झारखंड भाजपा के प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री होंगे। वे 18 मार्च को शपथ लेंगे। विधायकों की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। देहरादून की डोईवाला विधानसभा सीट से इस बार उन्होंने कांग्रेस के सीनियर लीडर हीरा सिंह बिष्ट को 24,869 वोटों से हराया है। वह उत्तराखंड में कृषि मंत्री रह चुके हैं।
त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री, 18 को शपथ लेंगे

भाजपा के राष्‍ट्रीय सचिव और पत्रकार रह चुके त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के करीबी भी हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी इन्होंने शाह के साथ काफी काम किया था।

संघ की उत्‍तराखंड इकाई ने भी रावत के नाम पर मुहर लगा दी है। 2014 में झारखंड का प्रभारी बनने के बाद उनके नेतृत्व में राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी।

त्रिवेंद्र सिंह रावत आरएसएस के प्रचारक से लेकर संगठन मंत्री तक रहे हैं। अमित शाह के साथ उनको कार्य करने का अनुभव  है। लोकसभा चुनावों में शाह यूपी के प्रभारी थे तो रावत सह-प्रभारी। 2014 में भाजपा को यूपी में 80 में से 73 सीटें मिली  थी। 

शाह ने रावत को 2014 में विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड का प्रभारी बनाया तो पहली बार पार्टी की बहुमत की सरकार बनी। रावत को शासन में कार्य करने का अनुभव भी है। वे खंडूरी और रमेश पोखरियाल की कैबिनेट में मंत्री रहे हैं।

उत्‍तराखंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण 18 मार्च को शाम 3 बजे परेड ग्रांउड में होगा, जिसमें नरेंद्र मोदी और अमित शाह के भी मौजूद रहने के आसार हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad