Advertisement

पूर्व आईएएस अधिकारी बैजल होंगे दिल्ली के नये उपराज्यपाल

शीर्ष आईएएस अधिकारी अनिल बैजल को आज दिल्ली का अगला उपराज्यपाल नियुक्त कर दिया गया। नजीब जंग के एकाएक इस्तीफा देने के बाद से यह पद रिक्त है। 1969 बैच के आईएएस अधिकारी बैजल अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के अधीन केंद्रीय गृह सचिव थे और साथ ही अन्य मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
पूर्व आईएएस अधिकारी बैजल होंगे दिल्ली के नये उपराज्यपाल

राष्ट्रपति ने जंग का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और 70 साल के बैजल की नियुक्ति के भी आदेश दे दिए जो राष्ट्रीय राजधानी के 21वें उप राज्यपाल होंगे। वह 2006 में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह दिल्ली विकास प्राधिकरण के पूर्व उप प्रमुख हैं।

बैजल मनमोहन सिंह सरकार द्वारा शुरू किए गए 60,000 करोड़ रुपए की लागत वाले जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) की अभिकल्पना एवं लोकार्पण से सक्रियता से जुड़े हुए थे।
वह थिंक टैंक विवेकानंद इंटरनेशनल की कार्यकारी परिषद में भी थे। थिंक टैंक के कई पूर्व सदस्यों को मोदी सरकार ने वरिष्ठ पदों पर नियुक्त किया है, जिनमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल हैं। जंग ने 22 दिसंबर को पद से इस्तीफा दे दिया था।

भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad