Advertisement

कोयलांचल में कांग्रेस नेता पर दागी 36 गोलियां

धनबाद में कांग्रेस नेता और पूर्व उप महापौर नीरज सिंह पर हमलावरों ने दनादन 36 गोलियां दाग कर मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों ने स्पीड ब्रेकर का फायदा उठाते हुए गाड़ी के सामने से 26 गोलियां दागी। नीरज सामने की सीट पर ही बैठे थे और उन्हें 14 से ज्यादा गोलियां लगी। गोलीबारी के बाद परिजन नीरज सिंह को सेंट्रल अस्पताल ले गए जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें दिवंगत घोषित कर दिया।
कोयलांचल में कांग्रेस नेता पर दागी 36 गोलियां

कांग्रेस नेता नीरज सिंह पूर्व विधायक सूरजदेव सिंह के भतीजा एवं झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह के चचेरे भाई थे। मूल रूप से यह परिवार बलिया के गोनिया छपरा का रहनेवाला है। नीरज के पिता राजन सिंह पूर्व विधायक सूरजदेव सिंह के भाई थे।

हत्याकांड को लेकर राजनीति शुरू हो गई है और पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने इसे एक राजनीतिक हत्या करार देते हुए आरोप लगाया है कि विधायक संजीव सिंह ने नीरज की हत्या कराई है।

हमले के बाद सेंट्रल अस्पताल पहुंचे एसएसपी मनोज रतन चोथे को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। परिजनों ने उन्हें धक्का दिया और वे आईसीयू में नहीं पहुंच सके। बाद में दूसरे गेट से उन्हें प्रवेश कराया गया। घटना के बाद पूरे शहर में सन्नाटा पसरा है। स्टेशन रोड को छोड़ शहर की अन्य दुकानें बंद हो गई हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement