Advertisement

केरल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

राजनीतिक रूप से संवेदनशील माने जाने वाले कन्नूर जिले में कथित तौर पर माकपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के 30 वर्षीय एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में थालीपरंबा स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर एक देसी बम फेंका गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
केरल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

भाजपा कार्यकर्ता संतोष पर बुधवार की रात उस वक्त हमला किया गया जब वह धर्मादोम के अंदालूर स्थित अपने घर पर अकेला था। कन्नूर के पुलिस अधीक्षक केपी फिलिप ने बताया कि संतोष की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

 

संतोष ने पिछला स्थानीय निकाय चुनाव भी लड़ा था। कन्नूर में 57वां राज्य स्कूल कला उत्सव आयोजित किया जा रहा है। लेकिन घटना के बाद से यहां सभी दुकानें बंद हैं और वाहन भी सड़कों से नदारद है। हमले का विरोध करने के लिए भाजपा ने कन्नूर में हड़ताल का आह्वान किया है। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad