Advertisement

केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती का पेपर लीक होने के आरोप

सोशल मीडिया पर सामने आए केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के दावे।
केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती का पेपर लीक होने के आरोप

केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा की पूर्व संध्या पर प्रश्न-पत्र लीक होने के दावे सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। हालांकि, अभी तक अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर पाए हैं।

केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त संतोष सिंह मल्ल ने कहा, हम अभी इसकी पुष्टि करने की स्थिति में नहीं हैं। यह कल ही स्पष्ट हो पाएगा जब प्रश्न-पत्र खुलेंगे। मल्ल ने कहा कि आल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही विषयवस्तु की जांच कर रहा है। यही संस्‍था शिक्षक भर्ती परीक्षा कराती है। लेकिन उसे अभी पता लगाना है कि देश के किस हिस्से से प्रश्न-पत्र लीक हुए हैं।

गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालय विभिन्न शिक्षक पदों के लिए रविवार को परीक्षा आयोजित कर रहा है जिसमें प्राथमिक शिक्षक और पीआरटी-संगीत शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि क्या प्रश्न-पत्र लीक हुआ है या परीक्षा रद्द करनी है या इसे पुनर्निर्धारित करना है, इस बारे में निर्णय रविवार को ही किया जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad