Advertisement

संघ का सोशल मीडिया पर जोर, नंद कुमार को प्रज्ञा प्रवाह की जिम्मेदारी

बदलती परिस्थितियों में शाखा को मजबूत बनाने और युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने की कवायद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने ट्विटर, फेसबुक समेत सोशल मीडिया और इंटरनेट पर खासा जोर देना शुरू किया है और हाल ही में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने शीर्ष वैचारिक निकाय प्रज्ञा प्रवाह का दायित्व जे नंद कुमार को सौंपा है।
संघ का सोशल मीडिया पर जोर, नंद कुमार को प्रज्ञा प्रवाह की जिम्मेदारी

आरएसएस के एक शीर्ष पदाधिकारी ने बताया कि जे नंद कुमार अभी तक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख का दायित्व संभाल रहे थे और अब उन्हें संघ के शीर्ष वैचारिक संगठन प्रज्ञा प्रवाह का संयोजक बनाया गया है। नंद कुमार ट्विटर पर काफी सक्रिय रहे हैं। उन्हें यह दायित्व प्रदान किया जाना इस दिशा में काफी अहम माना जा रहा है कि वह सोशल मीडिया पर संघ की विचाराधारा को खुल का व्यक्त करते रहे हैं जिसमें जेएनयू, केरल में संघ कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा जैसे विषय शामिल हैं।

पदाधिकारी ने बताया कि संघ बदलते समय में ट्विटर, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर विचाराधारा का प्रचार प्रसार कर रहा है। इसके साथ ही इंटरनेट के माध्यम से ज्वाइन आरएसएस के जरिये भी युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने की पहल की जा रही है।

हाल ही में तमिलनाडु के कोयंबतूर में संघ की शीर्ष निर्णय करने वाली संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में फेसबुक, ट्विटर समेत सोशल मीडिया पर सक्रिय प्रचारकों को कुछ महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। बैठक में उत्तर क्षेत्र के मुख्य प्रचारक नरेंद्र कुमार को नया अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख बनाया गया हैं। नरेंद्र कुमार हिमाचल प्रदेश से हैं और उन्होंने काशी में काफी काम किया है।

इसी प्रकार से सुहास राव हिरामथ को अखिल भारतीय कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया है जो अभी अखिल भारतीय सेवा प्रमुख का दायित्व संभाल रहे थे। पराग अभय कुमार को नया सेवा प्रमुख बनाया गया है।

 

अजीत महापात्रा को गौ सेवा का सह संयोजक बनाया गया है। वेणुगोपाल नायडू को आंध्रप्रदेश का नया प्रांत कार्यवाह बनाया गया है। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad