Advertisement

पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर का निधन

भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर का आज दोपहर यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 68 वर्षीय न्यायमूर्ति कबीर ने दो बजकर 52 मिनट पर अंतिम सांस ली। वह किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे।
पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर का निधन

उनकी दामाद लियोन डिसूजा ने बताया कि उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटी और बेटा है। न्यायमूर्ति कबीर 29 सितंबर, 2012 को प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे। वह 19 जुलाई, 2013 को सेवानिवृत हुए थे। उनका जन्म 19 जुलाई, 1948 में हुआ था। उन्होंने 1973 में वकील के रूप में पंजीकरण हासिल किया और जिला न्यायालयों एवं कलकत्ता उच्च न्यायालय में वकालत की।

उन्हें छह अगस्त, 1990 में कलकत्ता उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। उसके पश्चात उन्हें एक मार्च, 2005 को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उन्हें नौ सितंबर, 2005 को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश बनाया गया। सात साल बाद उन्हें 29 सितंबर 2012 में भारत का 39वां प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वह 19 जुलाई 2013 में सेवानिवृत होने से पहले 292 दिनों तक इस पद पर रहे। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement