Advertisement

पेड़ की अतिरिक्त शाखाएं काटने पर ऋषि कपूर को नोटिस

वृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने हिन्दी फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर को उपनगरीय ब्रांदा में पाली हिल्स में स्थित उनके कृष्णा राज बंगले के भीतर एक बरगद के पेड़ की अनुमति से अधिक शाखाएं काटने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पेड़ की अतिरिक्त शाखाएं काटने पर ऋषि कपूर को नोटिस

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह कपूर को नगर निगम की इकाई ने पेड़ की छह शाखाएं काटने की अनुमति दी थी। अभिनेता द्वारा भूखंड में निर्माण की योजना में पेड़ के कारण परेशानी होने के उल्लेख के बाद उन्हें अनुमति दी गयी थी।

हालांकि, अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पेड़ की अतिरिक्त शाखाएं काट दी गयी हैं। उन्होंने बताया कि शाखाओं की छंटनी नहीं की गयी बल्कि इसे काट दिया गया। अभिनेता को बुधवार को नोटिस जारी किया गया। उन्हें यह बताने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। नोटिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये 64 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि वह ठेकेदार से बात करेंगे जो भूखंड पर निर्माण कार्य का काम देख रहा है। उन्होंने कहा, पेड़ को उखाड़ा नहीं गया है। मैं इस बात की जांच करूंगा कि क्या ठेकेदार ने गलती की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad