Advertisement

पोर्न पर रामू का पंगा

आरजीवी यानी रामगोपाल वर्मा यानी रामू ने ट्वीट किया और कहा है कि पोर्न वेबसाइट पर प्रतिबंध लगाने की आलोचना की है। रामू ने अपने ट्वीट में कहा कि यह ऐसा ही है जैसे सड़क पर चलने पर ट्रैफिक पर प्रतिबंध लगा दिया जाए क्योंकि इससे दुर्घटना होती है।
पोर्न पर रामू का पंगा

पोर्न वेबसाइट पर प्रतिबंध की पैरवी तो सभी कर सकते हैं, पर फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा ऐसे हैं, जिन्होंने इस प्रतिबंध के फैसले पर आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने  कहा कि इस तरह की वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाना लैंगिक अपराधों का समाधान नहीं है। आरजीवी ने यह भी लिखा कि इतिहास में कई बार देखा गया है कि अगर किसी समय किसी चीज पर प्रतिबंध लगाया गया है तो वह छुपे तौर पर और ज्यादा प्रभावकारी हुआ है।

 

उनकी इस लड़ाई में संगीतकार विशाल ददलानी भी कूद गए हैं। विशाल ने भी इस प्रतिबंध के खिलाफ आवाज बुलंद की है। विशाल ने लिखा कि वही सरकार इस पर प्रतिबंध लगा रही है, जिनके सांसद संसद में पोर्न देखते पकड़े गए थे।

 

हांलाकि विशाल का इशारा सही राजनैतिक पार्टी की ओर हैं, बस वह यह भूल गए हैं कि वह संसद नहीं कर्नाटक विधानसभा भवन था और वे माननीय सांसद नहीं विधायक थे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad