Advertisement

आईफा स्पेन में दिखेगा बॉलीवुड का जादू

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में अंतरराष्ट्रीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार का जश्न मनाने के लिए बॉलीवुड तैयार है। इस सप्ताहंत में यहां आईफा समारोह आयोजित किया जाएगा।
आईफा स्पेन में दिखेगा बॉलीवुड का जादू

आईफा समारोह हर साल अलग-अलग महाद्वीपों में आयोजित किया जाता है। यूरोपीय शहर मैड्रिड में इसका 17 वां संस्करण तीन दिन तक चलेगा।

अनिल कपूर, संजय दत्त, रणवीर सिंह, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, बिपाशा बसु, हुमा कुरैशी, जैकी श्रॉफ, विवेक ओबेराय, रिचा चड्डा और भारतीय मूल की हालीवुड अदाकारा फ्रीडा पिंटो समेत कई बालीवुड सितारे इस समारोह में शिरकत करेंगे।

इस साल सभी पुरस्कार समारोह में अपना डंका बजाने वाली संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी को यहां सबसे अधिक आठ पुरस्कारों के लिए नामित किया गया है। इसमें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री की श्रेणी में मिला नामांकन शामिल है।

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान को सात श्रेणियों में नामांकन मिला है।

आईफा का मुख्य आकर्षण सुपरस्टार सलमान खान, रितिक रोशन, सोनाक्षी सिंहा, टाइगर श्राफ के अलावा हालीवुड में लोकप्रियता हासिल करने वाली प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण द्वारा दी जानी वाली प्रस्तुति होगी।

अभिनेता शाहिद कपूर और फरहान अख्तर तीसरी आर आईफा के मुख्य पुरस्कार समारोह की मेजबानी करेंगे।

भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने के लिए मशहूर अदाकारा श्रीदेवी को यहां विशेष पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

आईफा समारोह की कोरियोग्राफी श्यामक डावर ने की है। यह पुरस्कार समारोह कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। स्पेन की राजधानी में आयोजित होने वाले इस समारोह में 15,000 लोगों के शिरकत करने की उम्मीद है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad