Advertisement

कुत्ते की किस के लिए फरहान के जतन

लोग अपनी गर्लफ्रेंड का किस पाने के लिए क्या-क्या जतन नहीं करते। एक बार उसके अधर चेहरे को छू जाएं इसके लिए नए-नए विचार अपनाते हैं। लेकिन फरहान अख्तर इन सबसे अलग हैं। वह एक कुत्ते को अपने चेहरे की ओर आकर्षित करने के क्या-क्या जतन करते रहे।
कुत्ते  की किस के  लिए फरहान के जतन

प्लूटो नाम का कुत्ता उन सभी से ज्यादा भाग्यशाली है जो फरहान का चेहरा चूमना चाहते थे। अपनी आने वाली फिल्म फिल्म दिल धड़कने दो में एक दृश्य में प्लूटो नाम के कुत्ते को फरहान अख्तर का चेहरा चाटना था। पर प्लूटो तो प्लूटो ठहरे। उन्हें फरहान के चेहरे में कोई दिलचस्पी नहीं थी। तब हार कर फरहान ने अपने चेहरे पर वनिला आइसक्रीम मली ताकि प्लूटो महाराज उनका चेहरा चाट सकें।

प्लूटो को कम मत आंकिए। यह कुत्ता मल्टीस्टारर यानी कई अभिनेताओं वाली फिल्म में केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। फिल्म में फरहान के सह अभिनेता रणबीर सिंह ने कहा, प्लूटो से काम कराना इतना आसान नहीं था। जो काम उसके ट्रेनर नहीं करा पा रहे थे वह वनीला के दो स्कूप ने कर दिखाया।

बाद में फरहान ने भी कहा कि यह उनके लिए बहुत रोमांचक था कि एक कुत्ता उनके चेहरे को चाट रहा है। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म  में कई कलाकार हैं और इसमें अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और फरहान अख्तर हैं। दिल धड़कने दो 5 जून रिलीज हो रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad