Advertisement

रैपिडलायन अवार्ड्स-2017 में छायी बाजीराव मस्तानी

दक्षिण अफ्रीका अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में फिल्मकार संजय लीला भंसाली की भव्य प्रेम कहानी बाजीराव मस्तानी ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए रैपिडलायन अवार्ड्स अपने नाम किए।
रैपिडलायन अवार्ड्स-2017 में छायी बाजीराव मस्तानी

रैपिडलायन अवॉर्ड्स अफ्रीकी देशों में फिल्म निर्माण के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार है। भारतीय फिल्म को ब्रिक्स देशों की विशेष श्रेणी में नामांकन मिला था जिसमें भंसाली की फिल्म ने रूस और दक्षिण अफ्रीका की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। ब्रिक्स देशों की श्रेणी में चीन और ब्राजील की ओर से कोई फिल्म शामिल नहीं थी।

कौंसल जनरल डॉ. के जे श्रीनिवास ने विजेताओं की ओर से पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा,  बॉलीवुड में भारतीय संस्कृति की विविधता और सौंदर्य को विश्वभर के दर्शकों तक पहुंचाने की क्षमता है।

फिल्म बाजीराव मस्तानी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (दीपिका पादुकोण), सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन (राजेश पांडे) और छायांकन (सुदीप चटर्जी) श्रेणी में भी पुरस्कार मिला। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (रणवीर सिंह), गीत संपादन और मूल गीत (अब तोहे जाने ना दूंगीं) की श्रेणी में भी नामित किया गया था।

हंसल मेहता की अलीगढ़ को भी यहां कई श्रेणियों में नामंकन मिला था। इसके अलावा भारतीय फिल्म द वॉयलन पॉवर को भी यहां नामित किया गया था। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad