Advertisement

अंबानी की कंपनी को मिला अमेरिकी पोतों की मरम्मत का काम

रिलायंस डिफेंस एंड इंजीनियरिंग ने अमेरिकी नौसेना के साथ उसके युद्धक पोतों की मरम्मत करने का एक समझौता किया है। कंपनी अमेरिका के सातवें बेड़े के पोतों की मरम्मत का कार्य करेगी जो भारत के नजदीकी क्षेत्र में चलता है।
अंबानी की कंपनी को मिला अमेरिकी पोतों की मरम्मत का काम

अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े के पास पश्चिमी प्रशांत एवं हिंद महासागर की जिम्मेदारी है। हर समय इस बेड़े में 50-70 पोत या पनडुब्बियां, 140 विमान और लगभग 20,000 नौसैनिक होते हैं। एक बयान में कंपनी ने बताया कि रिलायंस डिफेंस ने अमेरिकी नौसेना के साथ पोत मरम्मत का एक वृहद समझौता किया है।

गौरतलब है कि रिलायंस डिफेंस अंबानी बंधुओं में छोटे भाई अनिल अंबानी की कंपनी है और कंपनी देश में युद्धक पोतों के निर्माण का लाइसेंस हासिल करने वाली निजी क्षेत्र की पहली कंपनी है। इस कंपनी के पास देश में इंजीनियरिंग का सबसे बड़ा आधारभूत ढांचा है जो कि इसे दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल करता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad