Advertisement

साल के आखिर तक वोडाफोन भी लाएगा 4जी

वोडाफोन इंडिया अपनी 4जी मोबाइल दूरसंचार सेवाएं इसी साल के आखिर तक शुरू करेगी।
साल के आखिर तक वोडाफोन भी लाएगा 4जी

भारती एयरटेल के बाद अब देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन भी 4जी सेवा शुरू करने की कोशिशों में जुट गई है। वोडाफोन ने एक बयान में कहा कि उसने 4जी सेवाओं का परीक्षण सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। अपना नेटवर्क बिछाने के लिए वोडाफोन इंडिया ने विश्व की प्रमुख प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचा सेवा प्रदाता कंपनियों के साथ भागीदारी की है। उधर, रिलायंस जियो इन्फोकाम भी अपनी 4जी सेवाएं इसी साल के आखिर तक शुरू करेगी। इस तरह 4जी सेवाओं के क्षेत्र में कंपनियों के बीच तगड़ी जंग छिड़ने वाली है। 

वोडफोन इंडिया ने अपनी 4जी सेवाएं कैलेंडर वर्ष 2015 के आखिर तक शुरू करने की पुष्टि की है। पहले चरण में कंपनी मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलूरू और कोच्चि में 4जी नेटवर्क की शुरुआत करेगी। इसके अलावा कंपनी सात सर्किलों में 3जी सेवा शुरू करेगी और 16 सर्किलों में 3जी सेवा नेटवर्क का विस्तार करेगी। इन सात सर्किलों में असम, पूवोत्‍तर, उत्तर प्रदेश पश्चिम, राजस्थान, कर्नाटक, केरल और ओडिशा शामिल होंगे।

इससे पहले भारती एयरटेल ने 6 अगस्त को 300 शहरों में अपनी 46 सेवा शुरू करेगी। रिलायंस जियो की 4जी सेवा दिसंबर में शुरू होने वाली है। वोडाफोन ने फरवरी 2014 की नीलामी में पांच दूरसंचार सर्किलों-मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, केरल और कर्नाटक के लिए 4जी स्पेक्टम हासिल किया था। इंटरनेट सेवाओं की उसकी करीब आधी कमाई इन्हीं पांच शहरों से हो रही है।

वोडाफोन 18 देशों में 4जी सेवा शुरू कर चुकी है। भारत में कंपनी के 1,31,000 से अधिक टावर हैं। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad