Advertisement

शास्त्रीय गायिका वसुंधरा कोमकली का निधन

कुमार गंधर्व की पत्नी और शास्त्रीय गायिका वसुंधरा कोमकली देवास, मध्य प्रदेश का निधन हो गया। 85 वर्षीय कोमकली को दिल का दौरा पड़ा था।
शास्त्रीय गायिका वसुंधरा कोमकली का निधन

वसुंधरा को पद्मश्री सहित कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उनका विवाह मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित कुमार गंधर्व से हुआ था। उनकी एक पुत्री कलापिनी कोमकली हैं। वह भी शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका हैं।

 

उनका अंतिम संस्कार आज देवास में किया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शास्त्रीय संगीत के अप्रतिम गायक दिवंगत कुमार गंधर्व की पत्नी वसुंधरा कोमकली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

उन्होंने कहा कि पंडित कुमार गंधर्व की संगीत यात्रा में सहभागी रही कोमकली स्वयं भी संगीत की साधक थीं। चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकमग्न परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad