Advertisement

असली शहजादे आरडी बर्मन

फिल्म संगीत की दुनिया के शहजादे राहुल देव बर्मन वास्तविक जिंदगी में भी शहजादे थे। त्रिपुरा के राज परिवार से उनका रिश्ता था। उन पर आई एक नई किताब में इस बारे में जानकारी है।
असली शहजादे आरडी बर्मन

पंचम यानी आरडी बर्मन पर नई किताब आई है, आरडी  बर्मन - द प्रिंस ऑफ म्यूजिक। इस किताब में पंचम दा के नए अक्स पेश करने वाले खगेश देव बर्मन कहते हैं, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि आरडी संगीत के शहजादे थे, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे पुराने राजवंश के भी वंशज थे। यह राजवंश शायद जापानी राजवंश के बाद दूसरा था जिसका रिश्ता लगातार 1000 साल तक जाता है।

 

दरअसल, खगेश का भी त्रिपुरा के उसी राजवंश से रिश्ता है जिससे पंचम दा जुड़े थे। रूपा पब्लिकेशंस से प्रकाशित इस किताब में पंचम दा के जीवन के विभिन्न पहलुओं को खंगालने की कोशिश की गई है और साथ ही समकालीन कलाकारों के साथ उनके रिश्तों की पड़ताल की गई है।

 

इस किताब में किशोर कुमार के साथ उनकी दोस्ती, आशा भोंसले के साथ उनके संबंध और सबसे बढ़ कर अपने पिता सचिन देव बर्मन के साथ उनके तल्ख रिश्तों की पड़ताल करने की कोशिश की गई है।

 

खगेश ने इस किताब में पंचम दा के जन्मदिन 27 जून 1939 से 4 जनवरी 1994 को उनके निधन तक के उनके विभिन्न काल खंड को खंगालने की कोशिश की है कि कैसे विलक्षण मेधा वाला एक बच्चा संगीत की दुनिया का चमकता सितारा बना।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad