Advertisement

लिंकन सेंटर के महोत्सव में भारत की कला और संस्कृति होगी मुख्य आकर्षण

अमेरिका के प्रसिद्ध लिंकन सेंटर में हर साल आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित संगीत महोत्सव में इस वर्ष दक्षिण भारत की कला और संस्कृति आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी।
लिंकन सेंटर के महोत्सव में भारत की कला और संस्कृति होगी मुख्य आकर्षण

लिंकन सेंटर के इस प्रतिष्ठित महोत्सव में पुरस्कार विजेता मार्क मॉरिस की 10 हिस्सों वाली श्रृंखला भी शामिल होगी जिसमें भारत की कलात्मक विरासत और गतिशीलता की सार्वभैमिक प्रकृति पर प्रकाश डाला जाएगा। लिंकन सेंटर के व्हाइट लाइट फेस्टिवल के सातवें संस्करण की शुरआत 16 अक्तूबर से हो रही है। सेंटर ने बताया कि दशकों तक दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले मॉरिस, दक्षिण भारत पर केंद्रित 10 हिस्सों वाली श्रृंखला साउंड्स ऑफ इंडिया का आयोजन करेंगे जिसमें वार्षिक त्योहारों, संगीत और नृत्य का प्रदर्शन होगा।

 

सेंटर ने बताया कि इस वर्ष का व्हाइट लाइट फेस्टिवल भारत पर केद्रित 10 हिस्सों वाली विशेष श्रृंखला के साथ दक्षिण भारत की कलात्मक अभिव्यक्ति पर प्रकाश डालेगा। महोत्सव में भारत की संस्कृति, परंपरा और रचनात्मकता को दिखाया जाएगा। मार्क मॉरिस के नृत्य समूह के सदस्यों के साथ ही केरल कलामंडल कथककली मंडली की जयश्री, तालवादक वी सेल्वागणेश, नृत्यग्राम के संगीतकारों और नर्तकों जैसे दक्षिण भारतीय कलाकार संगीत महोत्सव की शान बढ़ाएंगे। एक महीने तक चलने वाले इस महोत्सव में 10 स्थानों पर 41 प्रदर्शन होंगे। महोत्सव में नौ देशों के कलाकार और कंपतिया भाग लेंगी।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement