Advertisement

बॉब डिलन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार सही निर्णय नहीं : बांड

विख्यात लेखक रस्किन बांड ने आज कहा कि गायक-गीतकार बॉब डिलन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने का निर्णय सही नहीं है और यह उन सभी महान लेखकों का एक अपमान है जिन्हें यह पुरस्कार अभी तक मिला है।
बॉब डिलन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार सही निर्णय नहीं : बांड

बांड ने यहां रिवर टाक्स...द नार्थ ईस्ट लिटरेरी फेस्टीवल के तहत आयोजित एक परिचर्चा में कहा, डिलन एक सफल संगीतकार और एक महान मनोरंजन करने वाले व्यक्ति हैं लेकिन मैं इसको लेकर आश्वस्त नहीं हूं कि उन्हें यह पुरस्कार सही श्रेणी मे दिया गया या नहीं। उन्होंने कहा कि डिलन वास्तव में एक लेखक नहीं हैं और साहित्य श्रेणी में उन्हें पुरस्कार देना उन सभी लेखकों का बड़ा अपमान है जिन्हें यह पुरस्कार पहले ही मिल चुका है और उनका भी जो इसके सही में हकदार हैं।

50 वर्ष से अधिक समय से लेखन कर रहे पद्म भूषण से सम्मानित बांड ने कहा, नोबेल कमेटी का निर्णय हालांकि कई मौकों पर सही नहीं रहा है और इसके बारे में कोई भी बहुत कुछ नहीं कर सकता। बांड मसूरी में रहते हैं और उन्होंने 500 से अधिक लघु कथाएं, निबंध और उपन्यास लिखें हैं। इसमें से बांड ने 50 से अधिक पुस्तकें बच्चों के लिए लिखी हैं।

भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad