Advertisement

भोपाल में उत्तर प्रदेश महोत्सव

भारत भवन में 10 से 19 जुलाई 2015 तक उत्तर प्रदेश महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इस महोत्सव में कला प्रदर्शनी, गायन, वादन, नृत्य, कविता पाठ, वक्तव्य, नाटक, फिल्म प्रदर्शन और व्यंजन मेला आदि कार्यक्रम होंगे।
भोपाल में उत्तर प्रदेश महोत्सव

भोपाल के भारत भवन में उत्तर प्रदेश की कला-संस्कृति के रंग देखने को मिलेंगे। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित भारत भवन हमेशा से ही सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। इस बार यहां दस दिवसीय उत्तर प्रदेश महोत्सव का आयोजन हो रहा है।

 

इन कार्यक्रमों में अब्बास अली का शहनाई वादन, गिरिजा देवी का गायन, सुरभि सिंह का कथक नृत्य, पंडित छन्नूलाल मिश्र का गायन होगा। इसके अलावा नदिया के पार, उमराव जान, शतरंज के खिलाड़ी, सद्गति और पाकीजा फिल्म भी दिखाई जाएगी। इस महोत्सव में राम की शक्तिपूजा का बैले शैली में मंचन इस महोत्सव की विशेषता है। इस बैले का निर्देशन व्योमेश शुक्ल ने किया है।

 

इसके अलावा नौटंकी शैली में लैला मजनू की प्रस्तुति, शुभा मुद्गल और सरिता देवी का गायन भी होगा। भोपाल के बाशिंदों के अलावा कई सुधिजन इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। भारत भवन के न्यासी सचिव मनोज श्रीवास्तव ने यह जानकारी है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad