Advertisement

मदन कश्यप और यतीन्द्र मिश्र को ज्ञानपीठ फेलोशिप

वरिष्ठ कवि मदन कश्यप और युवा कवि-कला समीक्षक यतीन्द्र मिश्र को वर्ष 2015 की भारतीय ज्ञानपीठ फेलोशिप देने की घोषणा हुई है।
मदन कश्यप और यतीन्द्र मिश्र को ज्ञानपीठ फेलोशिप

भारतीय ज्ञानपीठ ने वर्ष 2015 की फेलोशिप की घोषणा कर दी है। कवि मदन कश्यप के साथ यह फेलोशिप कला समीक्षक और कवि यतीन्द्र मिश्र को दी जाएगी। मदन कश्यप साहित्य की दुनिया में बहुत जाना-पहचाना नाम हैं और उनकी कविताओं को पाठक नए बिंबों के लिए पहचानते हैं।

 

युवा कवि और कला समीक्षक के रूप में ज्यादा चर्चित यतीन्द्र मिश्र को पाकिस्तान में भारत से गईं तीन शास्त्रीय गायिकाओं, मलिका पुखराज, इकबाल बानो और फरीदा खानम के संगीत और और जीवन पर लिखी गई पुस्तकरों के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। जबकि मदन कश्यप को लोकायत परंपरा के प्रमुख दार्शनिक मक्खली गौसाल के जीवन और दर्शन पर आधारित उपन्यास के लिए यह फेलोशिप प्रदान की गई है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad