Advertisement

शपथ ग्रहण के बाद बोले ट्रंप : अमेरिका फर्स्ट, होगा मूलमंत्र

डोनाल्ड ट्रंप ने आज अमेरिका के 45वें राष्टपति के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही उनके चार साल के उस कार्यकाल की विधिवत शुरूआत हो गई जिससे लोगों की बहुत उम्मीदें जुड़ी हैं।
शपथ ग्रहण के बाद बोले ट्रंप : अमेरिका फर्स्ट, होगा मूलमंत्र

लोगों की उम्मीदों को ही ध्यान में रखते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका फर्स्ट (अमेरिका सबसे पहले) उनकी सरकार का मूलमंत्र होगा और सत्ता वाशिंगटन से जनता को हस्तांतरित की जाएगी।

ट्रंप (70) ने नेशनल मॉल में सर्द मौसम के बीच करीब आठ लाख लोगों के समक्ष शपथ ली। राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को पराजित किया था।

उन्होंने अब्राहम लिंकन की बाइबल पर अपन बायां हाथ रखकर पद की शपथ ली और इसके साथ ही वह उस कुर्सी पर आसीन हो गए जो दुनिया में सबसे शक्तिशाली कही जाती है। प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने उनको शपथ दिलाई।

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद यूएस कैपिटोल से दिए अपने पहले संबोधन में ट्रंप ने देशवासियों से वादा किया कि देश का फिर से ऐसा निर्माण किया जाएगा कि वह वापस सपने संजो सके और वहीं अमेरिका फर्स्ट उनके शासन का मूलमंत्र होगा।

ट्रंप ने धरती से कट्टरपंथी इस्लामी आंतकवाद का सफाया करने का संकल्प लिया और दुनिया को विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार दूसरे देशों पर अपना शासन नहीं थोपेगी।

उन्होंने अपने 16 मिनट के संबोधन में कहा, हम साथ मिलकर अमेरिका और दुनिया की कार्यप्रणाली तय करेंगे जो आने वाली कई वर्षों के लिए होगी। हम चुनौतियों का सामना करेंगे, हम कठिनाइयों का सामना करेंगे, लेकिन अपना काम पूरा करेंगे।

अपने प्रचार अभियान का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की राजधानी में कुछ लोगों ने लंबे समय तक सरकार का फायदा उठाया, लेकिन लोगों को कीमत चुकानी पड़ी। वाशिंगटन समृद्ध हो गया, लेकिन लोगों ने इसकी समृद्धि को साझा नहीं किया।

भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad